पंजाब और हरियाणा में प्री-मॉनसून की दस्तक
मौसम विभाग ने पंजाब के लिए राहत की खबर दी है. पंजाब और हरियाणा में प्री-मॉनसून ने दस्तक दे दी है. पटियाला, मोहाली के कुछ इलाकों में बारिश हुई है, जबकि राज्य के अन्य शहरों में भी मौसम ठंडा हो गया है.
मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ देर के अंदर पटियाला में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई है. बारिश के कारण शहर का अधिकतम तापमान भी 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम था.
