सूनीता केजरीवाल ने निकाली भड़ास
Punjab ujala news : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की CBI गिरफ्तारी और कस्टडी से उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल काफी भड़की हुई हैं। आज सुबह उन्होंने एक ट्वीट करके अपनी भड़ास निकाली। उनका कहना है कि अरविंद केजरीवाल को पहले जमानत मिली। ED ने अड़ंगा अड़ा दिया और दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत रद्द कर दी। CBI ने केजरीवाल को आरोपी बनाकर ट्रायल कोर्ट में पेश किया और कस्टडी में ले लिया। भाजपा की मोदी सरकार चाहती ही नहीं कि अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आएं।
