शेयर बाजार ने रचा इतिहास: सेंसेक्स पहली बार 79000 के पार
Punjab ujala news : भारतीय शेयर बाजार की गुरुवार को अच्छी शुरुआत हुई है. बाजार के ज्यादातर सूचकांक सीमित दायरे में कारोबार कर रहे हैं. सुबह 9:20 बजे तक सेंसेक्स 99 अंक नीचे 78,575 पर और निफ्टी 35 अंक नीचे 23,834 पर था। बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है. एनएसई पर 1,278 शेयर हरे निशान में हैं, जबकि 792 शेयर लाल निशान में हैं।
27 जून को सेंसेक्स ने पहली बार 79000 का स्तर पार किया. बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही सेंसेक्स 317 अंक बढ़कर 79,004 पर पहुंच गया. निफ्टी ने भी 23974 का सर्वकालिक उच्चतम स्तर छुआ।
शेयर बाजार के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो 25 जून को सेंसेक्स 78000 के पार 78053 पर और निफ्टी 183 अंकों की बढ़त के साथ 23700 के पार 23721 पर बंद हुआ। 18 जून को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज इंडेक्स 308 अंक ऊपर 77,301 पर बंद हुआ। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स 92.30 अंक बढ़कर 23,557 पर बंद हुआ। 3 जून 2024 को बीएसई सेंसेक्स 2507 अंक उछलकर 76000 के स्तर को पार करते हुए 76,469 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 733 अंक बढ़कर 23,263 पर बंद हुआ।
