Search for:
  • Home/
  • India/
  • भाजपा और UBT के कार्यकर्ता आमने सामने

भाजपा और UBT के कार्यकर्ता आमने सामने

Punjab ujala news : संभाजी नगर में में भाजपा और UBT के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए हैं। बीच बचाव करते हुए पुलिस ने बल प्रयोग किया। आदित्य ठाकरे आज संभाजी नगर में रामा होटल में है और उनका संभाजी नगर में कार्यक्रम है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आदित्य के होटल के बाहर इकट्ठा हो गए और आदित्य के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वे उनसे दिशा सालियन मौत मामले में जवाब मांग रहे थे। भाजपा के लोगों के इकट्ठा होने की सूचना मिलते ही UBT के नेता आंबादास दानवे और कार्यकर्ता भी इकट्ठा हो गए औरनारेबाजी करने लगे। पुलिस से झड़प भी हुई। उसके बाद पुलिस ने लोगो को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।