Search for:
  • Home/
  • India/
  • National : कांग्रेस सांसद का निधन

National : कांग्रेस सांसद का निधन

Punjab ujala news : महाराष्ट्र की नांदेड लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण का निधन हो गया है। वह पिछले कई दिन से बीमार चल रहे थे। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें हैदराबाद स्थित क्रीम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था, लेकिन रविवार रात उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई और आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।