Search for:
  • Home/
  • India/
  • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, लगे देश विरोधी नारे

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, लगे देश विरोधी नारे

Punjab ujala news : भारत-बांग्लादेश के बॉर्डर पर तनाव बढ़ गया है. कुछ लोगों ने भारत विरोधी नारे लगाए. ये घटना तब घटी जब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के करीमगंज दौरे के दौरे पर भारत-बांग्लादेश सीमा पर थे. जकीगंज इमिग्रेशन पोस्ट पर तैनात बांग्लादेशी नागरिकों ने लाउडस्पीकर से भारत के खिलाफ भड़काऊ नारे लगाए.

रिपोर्ट के मुताबिक, इन लोगों ने नारे लगाते हुए कहा, “जिनके घर बांग्लादेश में हैं, उन्हें तुरंत भारत छोड़ देना चाहिए. भारतीय सामानों का बहिष्कार करें.” यह घटना बांग्लादेश में हाल ही में हुए राजनीतिक उथल-पुथल के बाद हुई. खासकर प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों और हिंदुओं पर अत्याचार की तमाम घटनाएं सामने आई हैं, जो भारत-बांग्लादेश संबंधों में बढ़ते तनाव को दर्शाती हैं.