BJP के बाद अब इस पार्टी ने की चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने की मांग
Punjab ujala news : बीजेपी के बाद अब इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख बढ़ाने की मांग की है. अभय सिंह चौटाला ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है. बता दें कि चुनाव आयोग ने 1 अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव की वोटिंग की तारीख तय की हुई है. नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाने हैं.
चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी में अभय सिंह चौटाला ने कहा, “हरियाणा राज्य में चुनाव प्रक्रिया 5 सितंबर, 2024 से शुरू होगी और मतदान 1 अक्टूबर, 2024 को होगा और वोटों की गिनती 4 अक्टूबर, 2024 को होगी. मैं आपके ध्यान में लाना चाहता हूं कि मतदान का दिन 2 तारीख से पहले है. गैजेटेड छुट्टियां यानी 28 सितंबर शनिवार और 29 सितंबर, 2024 रविवार है. 1 अक्टूबर को भी मतदान अवकाश है और उसके बाद दो छुट्टियां होंगी यानी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती और 3 अक्टूबर, 2024 को महाराजा अग्रसेन जयंती है.”
उन्होंने आगे लिखा, “आम तौर पर लोग लंबे वीकेंड पर छुट्टियों पर जाते हैं, इसलिए निश्चित तौर पर इसका वोटिंग प्रतिशत पर प्रभाव पड़ेगा और मतदान प्रतिशत में 15 से 20% की कमी होने की संभावना है…आपसे अनुरोध है कि कृपया मतदान की तारीख/दिन को एक सप्ताह या उससे अधिक बढ़ा दें.”
