पंजाब के 14 जिलों के लिए अलर्ट जारी
Punjab ujala news : पंजाब के कई जिलों में इस समय भारी बारिश हो रही है। जीरकपुर, मोहाली, राजपुरा समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया है और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 से 4 दिनों तक यही स्थिति रहेगी.
मौसम विभाग ने 7 जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, मालेरकोटला के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
