अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई
Punjab ujala news : CBI की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका पर थोड़ी देर में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। अरविंद केजरीवाल ने CBI द्वारा उनकी गिरफ्तारी और साथ ही उन्हें एजेंसी की हिरासत मे भेजने के ट्रायल कोर्ट (राऊज एवेन्यू कोर्ट ) के आदेश को चुनौती दी है। याचिका पर सुनवाई जस्टिस नीना बंसल कृष्णा करेंगी। केजरीवाल ने CBI की गिरफ्तारी के खिलाफ अपनी याचिका में यह तर्क दिया है कि एजेंसी ने CRPC की धारा 41 और 60A के तहत आदेश का पालन नहीं किया और सुप्रीम कोर्ट के अर्नेश कुमार फैसले का उल्लंघन किया है।
