Search for:
  • Home/
  • India/
  • मानसून की पहली बारिश में डूबी दिल्ली

मानसून की पहली बारिश में डूबी दिल्ली

Punjab ujala news : दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने अपना रंग दिखा दिया है. शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में भारी बारिश हो रही है. बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है.

दिल्ली-एनसीआर का मौसम बेहद सुहावना हो गया है. शुक्रवार सुबह जब दिल्ली के लोग उठे तो उन्हें सड़कों पर पानी भरा हुआ नजर आया. दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा हो गया है. ट्रेनों की रफ्तार थम गई है. अब कुछ जगहों पर ट्रैफिक की समस्या देखने को मिल रही है. सुबह से ही कई जगहों पर ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है.