नीट पेपर लीक से जुड़ी सबसे बड़ी खबर
Punjab ujala news : मुंबई में नीट काउंसलिंग के लिए कंपनी चलाने वाला मालिक अचानक फरार हो गया है। मालिक ने कर्मचारियों से अपनी पहचान भी छिपाई, गलत नाम बताया। कर्मचारियों को अलग नाम से ईमेल आईडी बनाने के लिए कहा। पिछले महीने 22 मई को ही कंपनी शुरू की थी।
महाराष्ट्र में नीट पेपर लीक का केस गुरुवार को सीबीआई को सौंपा गया, लेकिन आज ही मुंबई में नीट का काउंसिलिंग सेंटर चलाने वाले तथाकथित आदित्य देशमुख नाम का शख्श फरार हो गया। इस सेंटर में 52 से 60 लोग काम करते थे। कर्मचारियों के तार धांधली से जुड़ने का शक है।
कर्मचारी आज सुबह जब ऑफिस आए तो ऑफिस के सारे लैपटॉप कंप्यूटर सब गायब थे। इनका कहना है कि इस सेंटर के मालिक ने अपना नाम आदित्य देशमुख बताया था, वो भी गलत है। उन्होंने अपने स्टाफ के भी गलत नाम से कार्ड बनवाए और लोगों को अपना असली नाम नहीं बताने को कहा।कर्मचारियों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है।
