Search for:
  • Home/
  • India/
  • Stock Market : शेयर बाजार की नए शिखर पर ओपनिंग

Stock Market : शेयर बाजार की नए शिखर पर ओपनिंग

Punjab ujala news : शेयर बाजार की रिकॉर्ड ऊंचाई पर ओपनिंग हुई है और आज 19 जून 2024 को निफ्टी पहली बार 23600 के पार निकल गया है. बीएसई सेंसेक्स ने 77500 के ऊपर जाकर ओपनिंग दिखाई है और नया ऐतिहासिक शिखर भी छू लिया है. अब निफ्टी के 24,000 का लेवल छूने का इंतजार हो रहा है और बाजार के जानकारों का मानना है कि ये स्तर भी जल्द ही देखा जा सकता है.

ऑलटाइम हाई पर बाजार की शुरुआत

242.08 अंकों या 0.31 फीसदी की उछाल के साथ 77,543.22 के लेवल पर ओपन हुआ है. एनएसई का निफ्टी 72.80 अंक या 0.31 फीसदी चढ़कर 23,629.85 पर खुला है. निफ्टी ने आज 23630.70 का नया हाई बनाया है और सेंसेक्स ने 77,581.46 का नया रिकॉर्ड हाई लेवल कायम किया है.

सेंसेक्स के शेयरों का अपडेट

सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर फिलहाल तेजी पर हैं और 15 ही शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में आज बैंक शेयरों का बोलबाला है और टॉप 6 में से 5 शेयर बैंकिंग स्टॉक्स हैं. इंडसइंड बैंक 2.12 फीसदी चढ़कर टॉप गेनर बना है और इसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक 0.83 फीसदी की बढ़त पर है. आईसीआईसीआई बैंक 1.73 फीसदी ऊपर है और जेएसडब्ल्यू स्टील 0.99 फीसदी की तेजी पर है. एक्सिस बैंक 0.93 फीसदी चढ़ा है.