Search for:
  • Home/
  • Haryana/
  • Political : किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी बीजेपी में शामिल

Political : किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी बीजेपी में शामिल

Punjab ujala news : हरियाणा में कांग्रेस को झटका देते हुए वरिष्ठ नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गईं. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, बीजेपी महासचिव तरुण चुग और सुरेंद्र नागर ने किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी को बीजेपी की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद थे.

बीजेपी में शामिल होने के बाद किरण चौधरी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “नई शुरुआत, एक नया प्रभात. आज सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना के लिए उन्नत क्षेत्र और प्रदेश के उद्देश्य से अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. हमारा वचन है कि चौ. बंसीलाल के पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए हरियाणा और क्षेत्रवासियों के हित में सदैव समर्पित रहेंगे.”