Search for:
  • Home/
  • India/
  • National : बम से उड़ाने की धमकियों से परेशान पुलिस-सुरक्षा एजेंसिया

National : बम से उड़ाने की धमकियों से परेशान पुलिस-सुरक्षा एजेंसिया

Punjab ujala news : देश पर बड़ा आतंकी हमला होने का खतरा मंडरा रहा है। कुछ दिन पहले वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर आतंकियों ने हमला किया। बीते दिन पहले दिल्ली से दुबई जा रही फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली। शाम होते-होते दिल्ली एयरपोर्ट समेत देशभर के 40 से ज्यादा एयरपोर्ट में बम इंप्लांट किए जाने की धमकी मिली। देर रात मुंबई के BMC मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। इस तरह धमकियां मिलने से पुलिस विभाग और सुरक्षा एजेंसियों में आतंकी हमला होने का डर बना हुआ है, क्योंकि जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिलता, लेकिन पैनिक की स्थिति बन जाती है।