फरीदकोट में पुलिस ने किया दो आरोपियों का एनकाउंटर
Punjab ujala news : फरीदकोट से बड़ी खबर आ रही है. यहां पुलिस ने लूट और रंगदारी के मामले में वांछित आरोपी को फायरिंग (मुठभेड़) के बाद गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी मिली है कि सूचना मिलने पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची. इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी. हरबंस सिंह सी.आई.प्रभारी शेरगिल के अनुसार संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस उन्हें पकड़ने आई थी।
दोनों आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने के लिए गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गये. आरोपियों की पहचान परमिंदर सिंह चिदी और हैप्पी के रूप में हुई है।
