19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
Punjab ujala news : पिछले कई दिनों से आसमान से बरस रही आग ने लोगों की सांसें सुखा दी थीं, बीती रात पंजाब समेत हरियाणा और हिमाचल में बारिश हुई है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ जोर पकड़ने लगा है। पंजाब के कई शहरों में बुधवार शाम को अचानक तापमान में बदलाव आया. जिसके बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली. मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा.
इसके साथ ही शनिवार से पंजाब में हालात सामान्य होने लगेंगे. मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर को छोड़कर पूरे राज्य में बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने उपरोक्त चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से पंजाब के ज्यादातर शहरों का तापमान 40 से 45 डिग्री के आसपास चल रहा था, इस मौसम के 2 दिन बाद तापमान 40 डिग्री के आसपास आ जाएगा.
