Search for:
  • Home/
  • India/
  • मोदी सरकार 3.0 पर लगी मुहर, शपथ ग्रहण की तारीख भी आई सामने

मोदी सरकार 3.0 पर लगी मुहर, शपथ ग्रहण की तारीख भी आई सामने

लोकसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने को लेकर चल रही खींचतान पर से पर्दा हटता नजर आ रहा है। बीजेपी ने आज शाम एनडीए के घटक दलों की बैठक बुलाई है. इस बैठक से पहले टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू ने ऐसा बयान दिया, जिससे नरेंद्र मोदी सरकार 3.0 पर मुहर लग गई.

बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू से पूछा गया कि वह दिल्ली में किसे समर्थन देने जा रहे हैं, तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वह एनडीए के साथ मजबूती से खड़े हैं। चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ‘आपको हमेशा खबरें चाहिए. मैं अनुभवी हूं और मैंने इस देश में कई राजनीतिक बदलाव देखे हैं।’ हम एनडीए में हैं और मैं एनडीए की बैठक में जा रहा हूं.’

उधर, एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार भी दिल्ली पहुंच गए हैं. उन्होंने समर्थन को लेकर कोई बयान नहीं दिया लेकिन उनकी पार्टी जेडीयू ने साफ कर दिया है कि वह एनडीए के साथ रहेगी.