Weather : मौसम विभाग ने जारी किया नया अलर्ट
Punjab ujala news : देश के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। कई राज्यों में तापमान 47 से 48 के पार पहुंच गया है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 से 26 मई तक कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है.
आईएमडी के मुताबिक, 24 से 26 मई के बीच पश्चिम राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा-चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर के कुछ हिस्सों में मानसून आने की संभावना है।
