केदारनाथ धाम में टला बड़ा हादसा, बीच हवा में खराब हो गया हेलीकॉप्टर
चार धाम की यात्रा जारी है. लाखों श्रद्धालु अबतक दर्शन कर चुके हैं और लाखों श्रद्धालु धीरे-धीरे धामों पर दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. इस बीच शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से बच गया. दरअसल, केदारनाथ धाम के लिए जारी हेली सेवा में लोगों के ले जा रहे हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. हालांकि राहत की बात रही कि किसी भी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ.
दरअसल, क्रिस्टल एविएशन का हेलीकॉप्टर में अचानक खराबी आ गयी और पायलट ने किसी तरह इंमरजेंसी लैंडिंग करायी, जिससे पायलट सहित छह लोगों की जिंदगी बाल-बाल बच गयी. हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर सिरसी हेलीपैड से श्री केदारनाथ धाम आ रहे केस्ट्रेल एविएशन कंपनी के हेली को कुछ तकनीकी समस्या के कारण श्री केदारनाथ धाम के हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. वहीं पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया.
