Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • Weather : पंजाब के 4 जिलों में लू का अलर्ट

Weather : पंजाब के 4 जिलों में लू का अलर्ट

Punjab ujala news पंजाब में गर्मी के कारण मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट पंजाब के 4 जिलों में जारी किया गया है, जिसमें फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा शामिल हैं. पिछले तीन दिनों से बठिंडा का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया जा रहा है. मंगलवार शाम को बठिंडा में एक बार फिर राज्य में सबसे अधिक तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने जहां 4 जिलों में रेड अलर्ट की घोषणा की है, वहीं 7 जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है. अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला और संगरूर में अलर्ट जारी किया गया है, जहां तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. इसके साथ ही बाकी सभी 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.