आप विधायक अमानतुल्लाह के घर पहुंची पुलिस
Punjab ujala news : आम आदमी पार्टी के दिल्ली से विधायक अमानतुल्लाह के घर नोएडा की पुलिस पहुंची है। मामले की जांच में 3 टीमें लगी हुई हैं। एक टीम आज सुबह अमानतुल्लाह के घर पहुंची। नोएडा पुलिस ने अमानतुल्लाह और उसके बेटे के खिलाफ NBW भी जारी किया हुआ है। अमानतुल्लाह के बेटे पर पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट करने के आरोप हैं। मामला सामने आने के बाद से पिता-पुत्र दोनों गायब हैं। फोन भी बंद आ रहे हैं।
