कांग्रेस के शहजादे ने राम मंदिर को गालियां देने का मिशन चला रखा हैः पीएम मोदी
Punjab ujala news : आजमगढ़ मं जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मोदी ने कश्मीर में शांति की गारंटी दी थी। मोदी ने 370 की दीवार गिराई. पहले चुनाव आते थे तो हड़तालें होती थीं, आतंकी धमकी देते थे, लेकिन इस बार श्रीनगर में पिछले अनेक चुनावों के रिकॉर्ड टूट गए.’ रैली में भीड़ को देखकर पीएम मोदी गदगद हो गए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आजमगढ़ में विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. इसके अलावा पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘कांग्रेस के शहजादे राम मंदिर को गाली देने का मिशन चला रखा है.’
लोकसभा चुनाव अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है. सात चरणों में से चार चरण के चुनाव हो सके हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश के कई सीटों पर फिलहाल चुनाव होना बाकी है. ऐसे में राजनीतिक दल लगातार जन-प्रचार करने में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वांचल की कई सीटों पर रैली कर रहे हैं. पीएम मोदी आज सबसे पहले आजमगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी के साथ मंच पर सीएम योगी और आजमगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी मौजूद रहे.
