Search for:
  • Home/
  • India/
  • जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

Punjab ujala news : जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के तंगधार इलाके में LOC पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। LOC के दूसरी तरफ (POK की तरफ) घुसपैठ कर रहे आतंकियों के 4 शव देखे गए हैं।

गौरतलब है कि कुपवाड़ा इस क्षेत्र में 19 मई को लोकसभा चुनाव मतदान होने जा रहा है, क्योंकि यह बारामूला संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। श्रीनगर में रिकॉर्ड तोड़ मतदान के बाद उम्मीद है कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला में भी अधिक मतदान देखने को मिल सकता है।