Search for:
  • Home/
  • India/
  • Weather : पढ़ें IMD का ताजा अलर्ट

Weather : पढ़ें IMD का ताजा अलर्ट

Punjab ujala news : दिल्ली-NCR का मौसम ठंडा-ठंडा कूल-कूल बना हुआ है। 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 मई तक राजधानी का मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।

10 से 12 मई के बीच बारिश होने का अलर्ट भी मौसम विभाग ने दिया है। आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री के करीब रह सकता है। ठंडी हवाएं भी चलती रहेंगी। बुधवार रात को हवाओं ने मौसम खुशनुमा बना दिया था। कमरों के अंदर गर्मी तो बाहर आने पर लोगों को ठंडक महसूस हुईमौसम विभाग के अनुसार, कल से दिल्ली-NCR का मौसम करवट बदल सकता है। कल राजधानी में हल्के बादल छाए रहेंगे और 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 27 रह सकता है। 11 मई को राजधानी में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।