Political : शहजादे के फिलॉस्फर ने देशवासियों का अपमान किया : मोदी
Punjab ujala news : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पित्रोदा के बयान की निंदा करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। मोदी ने वारंगल में एक चुनावी सभा में कहा, ‘मुझे कोई गाली दे, मुझे गुस्सा नहीं आता। लेकिन आज शहजादे के फिलॉस्फर ने इतनी बड़ी गाली दी है, जिसने मुझमें गुस्सा भर दिया है। संविधान सिर पे लेकर नाचने वाले लोग, चमड़ी के रंग के आधार पर देशवासियों का अपमान कर रहे हैं।’ पीएम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जिक्र करते हुए भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा, ‘शहजादे के अमेरिका में रहने वाले अंकल ने कहा है कि जिनकी चमड़ी का रंग काला होता है, वो सब अफ्रीका के हैं। तब जाकर मुझे समझ आया कि चमड़ी का रंग देखकर उन्होंने मान लिया कि द्रौपदी मुर्मू भी अफ्रीकी हैं, इसलिए उनको हराना चाहिए।… अरे चमड़ी का रंग कोई भी हो, हम तो श्रीकृष्ण को पूजने वाले लोग हैं, जिनकी चमड़ी का रंग हम जैसा था।’
