पंजाब में कल से फिर बदलेगा मौसम, जानिए
Punjab ujala news : इस समय दक्षिण-उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश भर में बढ़ते तापमान के कारण कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा कि भारत के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है और तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. इधर, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में मौसम फिर करवट ले रहा है। कल शनिवार से मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इस दौरान बारिश की भी संभावना है.
