Search for:
  • Home/
  • Education/
  • अचानक बढ़ी गर्मी, इस बार समय से पहले हो सकती हैं छुट्टियां

अचानक बढ़ी गर्मी, इस बार समय से पहले हो सकती हैं छुट्टियां

Punjab ujala news : देश के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड समेत कुछ राज्यों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं. इस बीच दिल्ली में बढ़ते तापमान को देखते हुए बच्चे स्कूल बंद होने का इंतजार कर रहे हैं. दिल्ली सरकार ने फिलहाल गर्मी की छुट्टियों की घोषणा नहीं की है, लेकिन दिल्ली शिक्षा निदेशालय के वार्षिक अवकाश कैलेंडर पर नजर डालें तो 11 मई से स्कूल बंद हो सकते हैं।यूपी, बिहार, हरियाणा समेत ज्यादातर राज्यों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। इसके साथ ही बच्चों को गर्म हवाओं या लू से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है.

माना जा रहा है कि जल्द ही यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों में गर्मी की छुट्टियों (दिल्ली स्कूल छुट्टियां 2024) की घोषणा की जाएगी। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने साल की शुरुआत में छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया था. उनके मुताबिक अगले हफ्ते से दिल्ली में स्कूल बंद हो सकते हैं.