टिकट काटे जाने के बाद अमित शाह से BJP सांसद की पहली मुलाकात, कही ये बात
Punjab ujala news : उत्तर प्रदेश की बलिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया है. पार्टी ने बलिया लोकसभा सीट से भूतपूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को प्रत्याशी बनाया है. इन सबके बीच वीरेंद्र सिंह ने गृह मंत्री और गुजरात स्थित गांधीनगर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमित शाह से मुलाकात की.
वीरेंद्र ने इस की चार तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की. उन्होंने लिखा- गांधीनगर लोकसभा चुनाव में नामांकन के पूर्व, आधुनिक भारत के लौह पुरुष देश के गृहमंत्री आदरणीय अमित भाई शाह से उनके आवास पर आत्मीय भेंट कर प्रचंड विजय की शुभकामनाएं प्रेषित किया.
