Bollywood : बॉक्स ऑफिस के ‘मैदान’ में फेल हुए अजय देवगन
Punjab ujala news : अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मैदान’ से काफी उम्मीदें थीं. फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हुई थी. फिल्म की काफी तारीफ हुई और अजय देवगन की एक्टिंग से भी हर कोई इम्प्रेस हुआ लेकिन ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच नहीं पाई और इसी के साथ बॉक्स ऑफिस के ‘मैदान’ मे इस फिल्म का बंटाधार हो गया. फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए संघर्ष कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘मैदान’ ने रिलीज के 8वें दिन कितनी कमाई की है?
‘मैदान’ ने 8वें दिन कितना किया कलेक्शन?
देश के बेहद फेमस फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक ‘मैदान’ काफी इंस्पायरिंग फिल्म है. इसे क्रिटिक्स और दर्शको से पॉजिटिव रिव्यू भी मिला लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी परफॉर्मेंस काफी निराशाजनक रही है. अजय देवगन अपनी इस फिल्म से दर्शकों का दिल नहीं जीत पाए. फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं और एक भी दिन ‘मैदान’ ने डबल डिजीट में कमाई नहीं की है. उल्टा अब तो फिल्म की कमाई में हर दिन गिरावट दर्ज की जा रही है.
‘मैदान’ के कलेक्शन की बात करें तो अजय देवगन की इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन पेड प्रीव्यू को मिलाकर 7.10 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 2.75 करोड़, तीसरे दिन 5.75 करोड़, चौथे दिन 6.4 करोड़, पांचवें दिन 1.5 करोड़, छठे दिन 1.6 करोड़ और सातवें दिन 2 करोड़ की कमाई की. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 8वें दिन की कमाई के शुरुआती आकंड़े आ गए हैं.
