पूर्व मंत्री सांपला शिअद में हो सकते है शामिल
Punjab ujala news : होशियारपुर से बीजेपी द्वारा टिकट न दिए जाने से नाराज पूर्व SC कमिशन चेयरमैन, पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री विजय सांपला गुपचुप तरीके से शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल से मिले। सूत्रों के अनुसार अब ये क्लियर हो गया है कि सांपला जल्द बीजेपी छोड़कर शिअद जॉइन कर सकते हैं। क्योंकि सुखबीर बादल के साथ हुई मुलाकात के बाद ये लगभग तय माना जा रहा है कि सांपला शिअद की ओर से होशियारपुर से चुनाव लड़ेंगे।
