सुखबीर बादल की चेतावनी- भगवंत मान को भेजा कानूनी नोटिस
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें उनसे उनके निजी व्यवसाय के बारे में लगाए गए आरोपों के लिए सात दिनों के भीतर लिखित माफी मांगने को कहा गया है। ऐसा न करने पर उन पर आपराधिक मानहानि का मामला चलाया जाएगा।
इस बारे में सुखबीर बादल ने एक्स पर जानकारी साझा की। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है- ‘मैंने भगवंत मान को एक कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें उनसे मेरे निजी व्यवसाय के खिलाफ आरोप लगाने के लिए 7 दिनों के भीतर लिखित माफी मांगने को कहा गया है.यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें आपराधिक मानहानि का मामला झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए।’
