Search for:
  • Home/
  • Political/
  • पंजाब में स्थापित होंगे 28 साइबर पुलिस स्टेशन

पंजाब में स्थापित होंगे 28 साइबर पुलिस स्टेशन

Punjab ujala news : पंजाब में बढ़ रहे साइबर अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए राज्य सरकार तीन कमिश्नरेट सहित सभी पुलिस जिलों में 28 नए साइबर अपराध पुलिस स्टेशन स्थापित करेगी। इसके अलावा 30 करोड़ की लागत से DITAC लैब बनाई जाएगी।साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन स्थापित करने के प्रस्ताव को सीएम भगवंत मान ने मंजूरी दे दी है। ये साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी सहित साइबर संबंधी अपराधों की जांच का काम करेंगे। डीजीपी गौरव यादव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इससे लोगों को फायदा होगा।

इस तरह की सुविधा मिलेगी थानों में

पुलिस स्टेशन अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे और डिजिटल फोरेंसिक और साइबर अपराध जांच में विशेषज्ञता वाले उच्च प्रशिक्षित कर्मियों को इनमें तैनात किया जाएगा। ये पुलिस स्टेशन संबंधित जिला एसएसपी/सीपी की देखरेख में काम करेंगे और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) साइबर अपराध द्वारा समग्र निगरानी की जाएगी। वर्तमान में, राज्य में एक साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कार्यरत है, जिसे 2009 में अधिसूचित किया गया था।

जिला स्तर पर जांच इकाइयां स्थापित होंगी

साइबर अपराध जांच में पुलिस की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने राज्य साइबर अपराध प्रभाग और साइबर में डिजिटल जांच प्रशिक्षण और विश्लेषण केंद्र (DITAC लैब) के 30 करोड़ रुपये मंजूर किए है। जिला स्तर पर अपराध जांच एवं तकनीकी सहायता इकाइयां स्थापित होगी।