राज्य सरकार का बड़ा निर्णय, पेट्रोल-डीजल के दाम घटे
Punjab ujala news : पेट्रोल-डीजल के दाम घटे, कल सुबह 6 बजे से आदेश लागू किया गया है। सीएम भजनलाल शर्मा की कैबिनेट की दूसरी बैठक में पेट्रोल डीजल के दाम कम करने का फैसला लिया गया है। सरकार ने वैट में 2 प्रतिशत कटौती की है। वैट में कटौती से पेट्रोल के रेट में 1 रुपए 40 पैसे से लेकर 5 रुपए 30 तक रेट कम होंगे, डीजल के रेट 1 रुपए 34 पैसे से लेकर 4 रुपए 85 पैसे तक कम हाेंगे।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर अभी डीजल के रेट 93.72 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 108.48 रुपए प्रति लीटर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर कम हुई कीमतें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू होंगी। इससे राज्य सरकार के ऊपर 1500 करोड़ रुपए का भार आएगा।
