खन्ना : तेल कंपनी में लगी आग
Punjab ujala news : खन्ना के अमलोह रोड पर श्री गणेश एडिबल्स प्राइवेट लिमिटेड में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसे देखते हुए पूरी फैक्ट्री को खाली कराना पड़ा। जिस जगह आग लगी वहां से कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई।अमलोह रोड पर आग पूरे प्लॉट में फैल गई। जिसे लेकर सभी कर्मचारी बाहर निकालने पड़े। खन्ना और मंडी गोबिंदगढ़ फायर स्टेशनों से टीमें बुलाई गई। फिलहाल पहले चरण में आग पर काबू पा लिया गया था। इसे आगे फैलने से रोका गया।
