जालंधर : थाने के पास बैटरी गोदाम में चोरी
Punjab ujala news : जालंधर में बस्ती बावा खेल के पास इन्वर्टर बैटरी के गोदाम का शटर तोड़कर लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। ये वारदात थाना बस्ती बावा खेल से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई। मान बैटरी हाउस के मालिक बंटी ने मामले की शिकायत थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को लिखित में दे दी है। पुलिस ने एरिया के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दी हैं।मान बैटरी हाउस के मालिक बंटी ने बताया कि इस वारदात में उनका करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह साथी दुकानदार राजा फर्नीचर के मालिक ने फोन कर सूचित किया कि उनके गोदाम का शटर टूटा हुआ है। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे। जहां अंदर जाकर देखा तो पता चला कि चोर नई बैटरियों सहित अन्य सामान चोरी कर अपने साथ ले गए।
