जालंधर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, पढ़े
Punjab ujala news : आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा 2-3 दिन में होगी। केजरीवाल ने यह बात जालंधर में 150 मोहल्ला क्लिनिकों के उद्घाटन के दौरान कही। अरविंदर केजरीवाल 2 दिन पंजाब के दौरे पर हैं। केजरीवाल कल (3 मार्च) को लुधियाना और अमृतसर में व्यापारियों से मुलाकात करेंगे।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- आम आदमी पार्टी की गारंटी की वजह से हम सब गारंटी बोलने लगे हैं। पहले घोषणा पत्र और संकल्प पत्र बोलते थे। अब वे भी मोदी की गारंटी बोलने लगे हैं। CM ने कहा कि पंजाब का दूध दिल्ली जाएगा। वेरका के प्रोडक्ट्स दिल्ली में जाएंगे। दिल्ली में वेरका के बूथ खोलने की इजाजत मिल गई है।
