टीम इंडिया की खराब शुरुआत, लंच ब्रेक तक 1 विकेट के नुकसान के साथ बनाए 34 रन
Punjab ujala news :
- विकेट की तलाश में इंग्लैंड के गेंदबाज
यशस्वी 38 गेंदों में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं. शुभमन गिल 9 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं. इन दोनों के बीच 35 रनों की साझेदारी हुई है. भारत ने 12 ओवरों के बाद 39 रन बनाए. इंग्लैंड के गेंदबाज विकेट की तलाश में हैं.
- लंच ब्रेक के बाद मुकाबले की शुरुआत
लंच ब्रेक के बाद मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है. शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल बैटिंग कर रहे हैं. इंग्लैंड ने शोएब बशीर को ओवर सौंपा है.
- यशस्वी टीम इंडिया के लिए कर सकते हैं अच्छा
प्रदर्शनयशस्वी जायसवाल टीम इंडिया के लिए पिछले दो टेस्ट मैचों में दोहरा शतक लगा चुके हैं. उन्होंने रोहित शर्मा समेत तमाम बड़े खिलाड़ियों के आउट होने के बाद भी पारी को संभाले रखा था. यशस्वी इस मुकाबले में भी कमाल दिखा चुके हैं. वे 5 चौके लगाकर 27 रन बना चुके हैं. फिलहाल लंच ब्रेक चल रहा है.
- टीम इंडिया ने 10 ओवरों में बनाए 34 रन
भारत ने 10 ओवरों के बाद एक विकेट के नुकसान के साथ 34 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल 38 गेंदों में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं. वे 5 चौके लगा चुके हैं. शुभमन गिल 14 गेंदों में 4 रन बनाकर खेल रहे हैं. इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने एक विकेट लिया है. अब लंच ब्रेक लिया गया है.
