Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • Jalandhar crime : पॉश एरिया सत करतार नगर में चोरी

Jalandhar crime : पॉश एरिया सत करतार नगर में चोरी

Punjab ujala news : जालंधर के सबसे पॉश एरिया मॉडल टाउन से सटे सत करतार नगर में महिला के घर पर लाखों रुपए की चोरी हो गई। फरार होते हुए चोर का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना के वक्त पीड़ित महिला अपने पड़ोसी के घर पर किसी काम से गई थी।इस दौरान उक्त चोर घर में घुसकर लाखों रुपए का सामान लेकर फरार हो गया था। घटना की शिकायत थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस को दी गई है।

40 मिनट बाद घर लौटे तो उड़ गए होश

सत करतार नगर की रहने वाली गुरदीप कौर ने पुलिस को बताया कि उनके घर पर श्री सहज पाठ था। जिसके निमंत्रण देने के लिए वह शुक्रवार को दोपहर करीब ढ़ाई बजे अपने पड़ोसी के घर पर गए थी। पीड़िता ने कहा- जब वह घर से निकली थी, तब उन्होंने घर पर ताले लगा दिए थे। करीब 40 मिनट बाद जब वह घर लौटी तो देखा कि मेन गेट खुला हुआ था।

वह तुरंत अपने कमरे में भागी तो यह देखा कि सभी कमरों की अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बाहर बिखरा हुआ था। चोरों ने उनकी अलमारियों से 20 लाख के सोने और हीरे के गहने और 1 लाख रुपए नकदी चुरा ले गए। पीड़िता द्वारा तुरंत मामले की जानकारी अपने पति को दी।