Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • जालंधर : घर में घुसकर 4 आरोपियों ने की तोड़फोड़

जालंधर : घर में घुसकर 4 आरोपियों ने की तोड़फोड़

Punjab ujala news : जालंधर के आबादपुरा में नंबरदार चौक के पास एक घर में घुसकर 4 हमलावरों ने जमकर तोड़फोड़ की। आरोपियों ने परिवार को घर के अंदर घुसकर वेपन निकालकर गोली चलाने की भी धमकी दी थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने केबल का काम करने वाले रमेश कुमार के बयान दर्ज कर लिए हैं। जांच के बाद पुलिस मामले में केस दर्ज करेगी।

रमेश की पत्नी परमजीत कौर ने बताया कि पति घर पर खाना खा रहा था। इतने में आरोपी आ धमके। परमजीत ने आरोप लगाया है कि हमला करने वाले आरोपियों ने वेपन तानकर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था। आरोपियों से उनका कोई विवाद नहीं था। परमजीत ने कहा कि वह सिर्फ अपने बेटे को एक आरोपी के पास जाने से रोकते थे। जिसके चलते उन पर हमला किया गया है।