कांग्रेस कर रही प्राण- प्रतिष्ठा समारोह का राजनीतिकरण : तरुण चुघ
Punjab ujala news : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को राजनीतिक समारोह बताने पर राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की आलोचना की और कहा यह कांग्रेस नेताओं के राम विरोधी रुख को दर्शाता है। चुघ ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने वर्षो से श्री राम जन्म भूमि के आन्दोलन का विरोध किया। कांग्रेस हमेशा भारतीय सांस्कृतिक लोकाचार के खिलाफ विभाजनकारी राजनीति खेलती रही है। चुघ ने कहा कि प्रतिष्ठा समारोह राष्ट्रीय आस्था का विषय है, जिसमें सभी जाति और समुदाय के लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान राम एक राष्ट्रीय गौरव थे, मयार्दा पुरुषोतम थे, लेकिन दुर्भाग्य से यह कांग्रेस है, जो इससे दूर रहने का फैसला करके इस समारोह का राजनीतिकरण कर रही है।चुघ ने कहा कि ऐसे समय में जब पूरा देश भगवान राम के जयकारों से गूंज रहा था, कांग्रेस लोकप्रिय भावना के खिलाफ अपनी बांटने और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। कांग्रेस को ऐसे समारोह का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक चिंताओं के बावजूद सभी को अयोध्या समारोह का निमंत्रण भेजा गया है, फिर भी कांग्रेस इसमें राजनीती को जोड़ रही है। इस मामले पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह जैसे प्रमुख लोगों का क्या कहना है, उससे कांग्रेस को सीखना चाहिए।
