पंजाब में बगावती तेवर दिखाने वालों से निपटेगी कांग्रेस
Punjab ujala news : पंजाब में लोकसभा चुनाव की तैयारी से पहले कांग्रेस नेतृत्व बगावती सुरों पर सख्ती के मूड में है। पार्टी ऐसे नेताओं काे नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब कर रही है, जो कि पार्टी की लाइन से अलग होकर कार्यक्रम कर रहे हैं। अगर यह नेता जबाब नहीं देते हैं तो उन पर तब भी कार्रवाई तय है। जानकारों की माने तो ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है ताकि पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच विश्वास बना रहे। साथ ही आने वाले समय में पार्टी को मुश्किल का सामना न करना पडे।हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू की अलग रैलियों के बारे में पार्टी अभी खामोश है। पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग कह चुके हैं कि सिद्धू की मोगा रैली के बाद ही उन पर कार्रवाई की जाएगी। सिद्धू की मोगा रैली 21 जनवरी को है। ऐसे में इसके बाद ही उन पर कोई एक्शन होगा। हालांकि सिद्धू भी सीधे हाईकमान के संपर्क है।
