Search for:
  • Home/
  • India/
  • ‘रेड सी में हूती हमले से भारत की ऊर्जा, इकोनॉमी पर असर’, जयशंकर ने बताई वजह

‘रेड सी में हूती हमले से भारत की ऊर्जा, इकोनॉमी पर असर’, जयशंकर ने बताई वजह

यमन (Yemen) के ईरान समर्थित हूती (Houthi) गुरिल्लाओं के लाल सागर में मालवाहक जहाजों पर हो रहे हमलों की वजह से भारत की ऊर्जा और इकोनॉमी (Economy) पर असर पड़ेगा. हूती गुरिल्ला इजरायल-हमास की जंग (Israel-Hamas Wae) में शामिल होने वाले सबसे नया संगठन हैं. हूती लाल सागर में उन जहाजों पर हमला कर रहे हैं, जो या तो इजरायल के हैं या इजरायली बंदरगाहों की ओर जा रहे हैं. जिससे अमेरिका के साथ उनका सीधा टकराव हो रहा है. जिसके एक मालवाहक जहाज को सोमवार को अदन की खाड़ी में विद्रोही समूह ने तबाह कर दिया था. गौरतलब है कि लाल सागर स्वेज नहर के जरिये हिंद महासागर को भूमध्य सागर से जोड़ता है. विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) से इस मुद्दे पर बात की तो उन्होंने बताया कि हूती विद्रोही जहाजों को क्यों निशाना बना रहे हैं. जयशंकर ने कहा कि पहले समुद्री डकैती थी, समुद्री डकैती पहले थमी थी मगर अब यह फिर से बढ़ रही है. मगर हूतियों का हमला एक अलग समस्या है. ड्रोन हमले और मिसाइल हमले अलग-अलग समस्याएं हैं. इसके कारण कई देशों ने जहाजों को दूसरे रास्ते पर मोड़ना शुरू कर दिया है और इसका अपना खर्च है. उन्होंने आगे कहा कि ऐसे हमलों से भारत के ऊर्जा और आर्थिक हितों पर असर पड़ेगा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस मुद्दे को तेजी से हल किया जाना चाहिए.