Search for:
  • Home/
  • Political/
  • पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का जन्मदिन पर निधन

पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का जन्मदिन पर निधन

Punjab ujala news : पंजाब के पूर्व सेहत मंत्री डॉक्टर बलदेव राज चावला का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। चावला को जॉन्डिस हुआ था। पिछले 4 दिन से उनका इलाज लुधियाना के एक अस्पताल में चल रहा था। बर्थडे के दिन बुधवार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शाम 5 बजे अमृतसर में किया जाएगा।

बलदेव राज चावला का जन्म 17 जनवरी 1938 को हुआ था। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी (BJP) से की थी। एक हफ्ते पहले अमृतसर BJP ऑफिस में हुई मीटिंग वह शामिल हुए थे। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) में भी एक्टिव थे। वह RSS की हर शाखा को अटैंड करते थे।2002 में प्रकाश सिंह बादल की सरकार में चावला सेहत मंत्र बने थे। उसके बाद 2012 से 2017 तक बलदेव राज चावला वाटर सीवरेज एंड सप्लाई बोर्ड के चेयरमैन रहे। इसके अलाव वह पंजाब विधानसभा में डिप्टी स्पीकर भी रह चुके हैं। वह आतंकवाद पीड़ित परिवार सहायता समिति के प्रधान थी रह चुके हैं।