Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • जमीन हड़पने के लिए पत्नी को 6 टुकड़ों में काटा

जमीन हड़पने के लिए पत्नी को 6 टुकड़ों में काटा

Punjab ujala news : पश्चिम बंगाल में दिल्ली के श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसी ही एक दिल दहलाने देने वाली घटना सामने आई है। कोलकाता में जमीन को लेकर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए शवों के टुकड़ों को नहर फेंक दिया और फिर खुद ही थाने पहुंच गया।यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम की है। एक 55 वर्षीय कंस्ट्रक्शन मैटेरियल सप्लाई करने वाले नूरुद्दीन मंडल ने जमीन के लिए अपनी पत्नी सायरा बानो (50) को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने शव को छह टुकड़ों में काटा और फिर एक थैले में भरकर नहर में फेंक दिया। उसकी विवाहित बेटी ने इस घटना का खुलासा किया। उनसे अपनी मां के मोबाइल फोन पर खून का धब्बा देख लिया था। जब आरोपी को पता चला कि उसकी बेटी को हत्या की जानकारी हो गई है तो उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

पुलिस ने अस्पताल में भर्ती आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नहर से शवों के टुकड़ों को भी बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी नूरुद्दीन मंडल ने मध्यमग्राम पुलिस थाने में अपनी पत्नी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। उस दौरान पुलिस को उनके बयान पर संदेह हो गया था। जब मामला बढ़ गया तो उसकी बेटी ने मां के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।