Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • आतंकी लखबीर सिंह लंडा भगोड़ा घोषित

आतंकी लखबीर सिंह लंडा भगोड़ा घोषित

Punjab ujala news : पंजाब से ख़बर आई है कि गैर-कानूनी गतिविधियों के मामले में नामजद आतंकी लखबीर लंडा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। अब अदालत में उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। यह कार्रवाई सीआरपीसी की धारा 82 (4) के तहत की गई है।2023 में एनआईए ने लखबीर सिंह संधू उर्फ लंडा व उसके साथियों हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा, सतनाम सिंह उर्फ सत्ता, परमिंदर सिंह खैरा उर्फ पट्टू, यादविंदर सिंह उर्फ यादा के खिलाफ गैर-कानूनी गतिविधियों के आरोप में धारा 17, 18, 18बी, 20, 38, 39 के तहत मामला दर्ज किया था।