पंजाब में येलो अलर्ट जारी, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
Punjab ujala news : पंजाब में रात और दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. इसके साथ ही प्रदेश की कुछ जगहों पर आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 10 जनवरी से मौसम शुष्क बना रहने वाला है. 10 जनवरी से कोहरे से कुछ राहत मिलनी शुरू हो जाएगी. कुछ जगहों पर हल्की धूप निकलने की संभावना है.
