खालिस्तानी पन्नू ने राम मंदिर को लेकर दिया भड़काऊ बयान
Punjab ujala news : अयोध्या में इसी महीने 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन समारोह होगा, लेकिन इसी बीच खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत के खिलाफ फिर से जहर उगला है. पन्नू ने मुसलमानों से इस समारोह का विरोध करने को कहा है. एक वीडियो में पन्नू ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमृतसर से अयोध्या तक हवाई अड्डों को बंद कर दिया जाएगा.पन्नू ने अपने नए वीडियो में कहा, मुसलमानों अब वक्त आ गया है कि तुम भारत में ऊर्दूस्तान बनाओ. 22 जनवरी का दिन मुसलमानों के खिलाफ मोदी का ऑपरेशन ब्लूस्टार है. बता दें कि ऑपरेशन ब्लूस्टार अमृतसर में खालिस्तानी आतंकवादियों को सबक सिखाने के लिए चलाया था. इस ऑपरेशन में आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले मारा गया था.
