Search for:
  • Home/
  • Other News/
  • ‘कश्मीर में होने वाला है हमला..’ जब ISI ने रात 2 बजे कॉल कर भारत को किया अलर्ट

‘कश्मीर में होने वाला है हमला..’ जब ISI ने रात 2 बजे कॉल कर भारत को किया अलर्ट

Punjab ujala news : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में फरवरी 2019 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई ने पाकिस्तान को दिन में तारे दिखा दिए थे. भारत के एक्शन से पाकिस्तान इस कदर डर गया था कि उसने जून में भारतीय उच्चायुक्त को खुद ही कॉल कर अगले आतंकी हमले की जानकारी दी थी. पाकिस्तान में तैनात रहे भारत के पूर्व उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने अपनी नई किताब में खुलासा किया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) ने कश्मीर में हमले को अंजाम देने के लिए अल-कायदा की साजिश की खबर दी थी, जो सच निकली.