आतंकी हमले के आरोपियों की तस्वीरें वायरल
Punjab ujala news : जम्मू कश्मीर के गांदरबल में हुए आतंकी हमले में शामिल दो आतंकियों की तस्वीरें सामने आई हैं। हथियारों से लैस दोनों आतंकी CCTV में कैद हुए हैं। दोनों तस्वीरें उसी कैंप के एक सीसीटीवी की फुटेज से ली गई हैं, जहां हमला हुआ था। दोनों आतंकियों के पाकिस्तानी होने की आशंका है। एक सलवार कमीज पहने हुए है और शाल ओढ़ रखा है। दूसरे आतंकी ने पेंट-टीशर्ट पहन रखी है और उसके कंधे पर एक पिट्ठू बैग है।
