Search for:
  • Home/
  • India/
  • धनतेरस से पहले 2000 रुपये महंगी हुई चांदी, सोने की कीमत 80 हजार पार

धनतेरस से पहले 2000 रुपये महंगी हुई चांदी, सोने की कीमत 80 हजार पार

Punjab ujala news ; धनतेरस के अवसर पर कई लोग सोने-चांदी की खूब खरीदारी करते हैं। इस दिन दुकानों पर भी लंबी लाइन लगी रहती है। हालांकि, जिस हिसाब से सोने और चांदी के दाम बढ़ रहे हैं, उससे कहीं सोने-चांदी की खरीदारी में कमी न आ जाए। खैर इसका पता तो उसी दिन चलेगा, मगर सोने और चांदी के रेट की बात करें तो इनकी कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

आज यानी 23 अक्टूबर, बुधवार को चांदी की कीमत में सीधे 2000 रुपये का उछाल आया है। ऐसे में प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 2,000 रुपये बढ़कर 1,02,000 रुपये की जगह 1,04,000 रुपये हो गई है। जबकि, सोने की कीमत भी 80 हजार के पार पहुंच चुकी है। 24 कैरेट सोने की कीमत 79,640 रुपये की जगह 80,070 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। 22 कैरेट सोने की कीमत 73,000 रुपये की जगह 73,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

महानगरों में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत

शहर22K सोने की कीमत24K सोने की कीमत
बैंगलोर7340080070
हैदराबाद7340080070
केरल7340080070
पुणे7340080070
वडोदरा7345080120
अहमदाबाद7345080120
जयपुर7355080220
लखनऊ7355080220
पटना7345080120
चंडीगढ़7355080220
गुरुग्राम7355080220
नोएडा7355080220
गाजियाबाद7355080220

महानगरों में प्रति किलोग्राम चांदी का रेट

शहरचांदी की कीमत
बैंगलोर96,900
हैदराबाद1,12,000
केरल1,12,000
पुणे1,04,000
वडोदरा1,04,000
अहमदाबाद1,04,000
जयपुर1,04,000
लखनऊ1,04,000
पटना1,04,000
चंडीगढ़1,04,000
गुरुग्राम1,04,000
नोएडा1,04,000
गाजियाबाद1,04,000